22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Factrory Blast: उरला थ्री डी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, ब्लास्ट से 3 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Factory Blast: पुलिस और प्रशासन की टीम फैक्ट्री परिसर में राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। हादसे के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
2 min read
Google source verification
Factory blast

उरला फैक्ट्री में ब्लास्ट ( Photo Patrika)

Raipur Factory Blast: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंद्री स्थित 3D फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत गई। वहीं एक मजदूर का पैर कटकर 10 फीट दूर जा गिरा। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

फैक्ट्री में मची अफरा- तफरी

विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। प्रारंभिक जांच में फर्नेस साइड में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

आधा किलो मीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री मालिक का नाम जयप्रकाश गोयल और नारायण वेदुला बताया जा रहा है। इस मामले में जब स्टील, स्पंज आयरन, मिनी स्टील प्लांट और अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने फैक्ट्री संचालकों को औद्योगिक संगठन का सदस्य नहीं बताया,वहीं परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

3 मजदूरों की मौत

डीसीपी मयंक गुर्जर के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है।मृतकों में डिंडोरी (मप्र) के दो व जांजगीर का एक हादसे में घायल कोमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक कोमल सिंह (25) और लाल सिंह मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के रहने वाले थे, जबकि अरुण पांडे (19) जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था।

बॉक्स धमाके से दहल गया उरला

औद्योगिक क्षेत्रप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की फैक्ट्रियों तक कंपन महसूस हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने एहतियातन आसपास का इलाका खाली कराकर राहत और बचाव अभियान चलाया। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।वर्जन...उरला की फैक्ट्री में घटना की जानकारी मिली है। इस पर विस्तृत जांच की जाएगी। मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।लखनलाल देवांगनउद्योग मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन