7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ration Shop: राजनांदगाव में सरकारी राशन दुकान खोलने का मौका, 17 जुलाई तक करें आवेदन

Government Ration Shop: तीन शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से 17 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Ration Shop

सरकारी राशन दुकान (photo Patrika)

New Ration Shop: मोहला अनुभाग में संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत यह प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक संस्थाएं 17 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

संचालन से संबंधित समर्पण पत्र प्रस्तुत

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बहोरनभेड़ी और कुल्हारदोह में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के वर्तमान संचालकों ने संचालन से संबंधित समर्पण पत्र प्रस्तुत कर दिया है। वहीं ग्राम पंचायत खुर्शीपार की शासकीय उचित मूल्य दुकान वर्तमान में निलंबित है और उसका संचालन अस्थायी रूप से दूसरी दुकान से संलग्न कर किया जा रहा है।

तीनों दुकानों के संचालन के लिए आवेदन

इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने तीनों दुकानों के संचालन के लिए नई पात्र संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। इनमें शासकीय उचित मूल्य दुकान बहोरनभेड़ी (दुकान आईडी-422007002), कुल्हारदोह (दुकान आईडी-422008006) और खुर्शीपार (दुकान आईडी-422007010) शामिल हैं।

आवश्यक दस्तावेज के साथ करें आवेदन

आवेदन करने के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायतें तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां पात्र होंगी। सभी संस्थाओं को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

17 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

इच्छुक संस्थाएं 3 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला में आवेदन जमा कर सकती हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आवंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2016 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। प्रशासन ने पात्र संस्थाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

ATM मशीन से निकलेगा पीडीएस चावल

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार हितग्राहियों को अधिक सुविधा देने के लिए ग्रेन एटीएम (Grain ATM) सेंटर शुरू करने की तैयारी में है। इन मशीनों से बैंक एटीएम की तरह नकदी नहीं, बल्कि पीडीएस का चावल मिलेगा। हितग्राही दिन हो या रात, 24 घंटे किसी भी समय एटीएम सेंटर पहुंचकर अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उचित मूल्य की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना, समय की बचत करना और राशन वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है।