Rain In CG: मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि, शाम के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत दिए हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी जिला स्तरीय नाउकास्ट के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर समेत कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD ने 27 मई 2026 को दोपहर 1:26 बजे नाउकास्ट जारी किया है, जो शाम 4:26 बजे तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में मानसून कब पहुंचेगा, इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है, लेकिन 10 जून सामान्य तारीख है। अंडमान निकोबार में समय से 6 दिन पहले मानसून तो पहुंच गया है, लेकिन यह अभी केरल नहीं पहुंचा है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है। केरल में मानसून पहुंचने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि प्रदेश में भी मानसून जल्द आ जाएगा। हालांकि ये ट्रेंड रहा है कि 10 दिन बाद मानसून की दस्तक हो जाती है। हालांकि पिछले साल 28 मई को मानसून बस्तर के दंतेवाड़ा पहुंच गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं लग रहा है। इसमें कुछ देरी हो सकती है।
अधिकतम - तापमान