रायपुर

Amit Shah Visit CG: क्या बीजेपी कांग्रेस से छीन पाएगी कोरबा? कुछ ही देर में अमित शाह की रैली

CG Election Lok Sabha 2024: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात सीटों पर सात मई को मतदान होना है। इन सभी सीटों पर प्रचार के लिए भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2024, 9:48 AM IST
Amit Shah, cg news

Amit Shah in CG Tour: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात सीटों पर सात मई को मतदान होना है। इन सभी सीटों पर प्रचार के लिए भाजपा-कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का चुनावी दौरा चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 मई (बुधवार) को कोरबा सीट की प्रत्याशी सरोज पांडेय के प्रचार के लिए कटघोरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 4 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के प्रचार के लिए आएंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी इस सप्ताह छत्तीसगढ़ आ सकती है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं है। प्रियंका कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करेंगी।

Amit Shah in CG Tour: अमित शाह का चुनावी सभा

अमित शाह बुधवार को कोरबा आ रहे हैं। जहां वे कटघोरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम कटघोरा के मेला ग्राउंड में प्रस्तावित है। बता दें कि इससे पहले शाह ने बेमेतरा में चुनावी सभा को संबोधित किया है। वहीं अब तक कांकेर, खैरागढ़ में चुनाव सभा किए। वहीं अब तीसरे चरण चुनाव के लिए कोरबा में उनकी सभा होगी।

Updated on:
1 May 2024, 9:48 AM IST
Published on: