रायपुर

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का एक और विवादित बयान, अब PM को झूठा बोला

CG 3rd Phase Voting 2024: मतदान के बाद चरण दास महंत ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी मतदान कर रहे हैं। इस बार मोदी का चेहरा बेनकाब हो गया है।
2 min read
May 07, 2024
pm modi, charan das mahant, cg lok sabha election 2024

CG Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 7 सीटों में मतदान संपन्न हो चुका है। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग से लेकर महिलाएं अपने बच्चों के साथ मतदान पहुंचे हुए थे। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने अपनी पत्नी और कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने अपने गृह ग्राम सारागांव स्थित बीडीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला।

मतदान के बाद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मतदाता को भरोसा है। मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। वहीं चरण दास महंत ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी मतदान कर रहे हैं। इस बार मोदी का चेहरा बेनकाब हो गया है। लोग झूठ की राजनीति को समझ गए है। आने वाले समय में लोकतंत्र की रक्षा, संविधान को बचाने के लिए होनी चाहिए।

168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

प्रदेश के 7 सीटो में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, सरगुजा सीट में चुनाव संपन्न हुआ है। इन सीटों में कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे। लोकतंत्र के महापर्व में लोग भारी उत्साह के साथ अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किए। अब 4 जून को यह साबित हो जाएगा कि आखिर किसकी सरकार बनेगी।

बिलासपुर - 60.05%

बेलतरा - 61.69%
बिलासपुर - 54.57%
बिल्हा - 63.80%
कोटा - 58.60%
लोरमी - 62.77%
मस्तूरी - 53.40%
मुंगेली - 63.17%
तखतपुर - 63.12%

दुर्ग - 67.33%

अहिवारा - 68.48%
बेमेतरा - 71.33%
भिलाई नगर - 59.86%
दुर्ग सिटी - 63.78%
दुर्ग ग्रामीण - 69.49%
नवागढ़ - 68.02%
पाटन - 71.23%
साजा - 69.01%
वैशाली नगर - 63.84%

जांजगीर चांपा - 62.44%

अकलतरा - 62.12%
भिलाईगढ़ - 64.23%
चंद्रपुर - 64.50%
जैजैपुर - 60.42%
जांजगीर चांपा - 68.45%
कसडोल - 62.16%
पामगढ़ - 60.90%
सक्ती - 56.27%

कोरबा - 70.60%

बैंकुठपुर - 76.65%
भरपुर सोनहत - 79.90%
कटघोरा - 70.29%
कोरबा - 58.03%
मनेंद्रगढ़ - 67.83%
मरवाही - 71.46%
पाली तनाखार - 76.49%
रामपुर - 68.44%

रायगढ़ - 75.84%

धरमजयगढ़ - 81.76%
जशपुर - 72.55%
खरसिया - 79.97%
कुनकुरी - 76.14%
लैलुंगा - 80.89%
पत्थलगांव - 75.65%
रायगढ़ - 71.67%
सारंगढ़ - 70.79%

रायपुर - 61.25%

अभनपुर - 67.58%
आरंग - 67.99%
बलौदाबाजार - 68.66%
भाटापारा - 65.91%
धरसींवा - 72.61%
रायपुर ग्रामीण - 52.83%
रायपुर सिटी उत्तर - 53.44%
रायपुर सिटी दक्षिण -57.23%
रायपुर सिटी पश्चिम - 50.08%

सरगुजा - 74.17%

अंबिकापुर - 70.46%
भटगांव - 73.98%
लूंड्रा - 75.62%
प्रतापुपर - 77.73%
प्रेमनगर - 74.66%
रामानुजगंज - 72.96%
सामरी - 76.37%
सीतापुर - 71.93%

Updated on:
07 May 2024 06:53 pm
Published on:
07 May 2024 06:53 pm