यह पूरा मामला रायपुर के मदर टेरेसा वार्ड के बूथ क्रमांक 10 का है, जहां सुधीर मंडपे नामक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों ने उसे एक पर्ची दी। जब वे बूथ नंबर 10 के अंदर गए तो कर्मचारियों ने रिकॉर्ड चेक करने के बाद उन्हें मृत बता दिया। ये सुनकर सुधीर का माथा ठनक गया और पूछने लगा कि तो क्या मैं भूत हूं? हैरानी की बात तो ये है कि 4 महीने पहले ही सुधीर ने इसी बूथ पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया था और 120 दिन के भीतर निर्वाचन आयोग ने उन्हें मृत साबित कर दिया।