रायपुर

Asha Bhosle: छत्तीसगढ़ की इस फिल्म में गूंजेगी आशा ताई की आवाज, ‘भक्त मां कर्मा’ में गाया- जगन्नाथ स्वामी दरस दिखाओ

Asha Bhosle: छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक खास और गौरवपूर्ण क्षण है, जब सुरों की मल्लिका आशा भोसले की आवाज अब यहां की एक फिल्म से जुड़ गई है।
2 min read
Apr 18, 2026
राज्य की एकमात्र फिल्म में गूंजेगी आशा ताई की आवाज (फोटो सोर्स- पत्रिका)
राज्य की एकमात्र फिल्म में गूंजेगी आशा ताई की आवाज (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर @ताबीर हुसैन। Asha Bhosle: सुरो की मल्लिका आशा भोसले भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन अपनी आवाज के जरिए वे हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करेगी। उनकी गायिकी का अब छत्तीसगढ़ से सीधा नाता जुड़ चुका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ के भजन जगन्नाथ स्वामी दरस दिखाओ को उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज दी है। संगीतकार डीपी विश्वकर्मा हैं।

निर्माता अजय खांडेकर ने पत्रिका से बातचीत में बताया, कहानी में कर्मा माता के वृद्धावस्था वाले हिस्से के लिए एक ऐसी आवाज की जरूरत थी जिसमें उम्र का एहसास भी हो और सुरों की खनक भी बनी रहे। इस जरूरत को केवल आशाजी की आवाज ही पूरा कर सकती थी। खास बात यह रही कि जब हमने गाने की रिकॉर्डिंग करवाई उस समय उनकी उम्र 84 साल थी, लेकिन रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी आवाज में वही पुरानी चमक और मजबूती सुनाई दी।

Asha Bhosle: डेढ़ घंटे में गाना पूरा कर लिया

मुंबई के पंचम स्टूडियो में इस गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जहां बेहद सहज माहौल में महज डेढ़ घंटे में गाना पूरा कर लिया गया। रिकॉर्डिंग के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई और आशाजी का पूरा सहयोग मिला। अजय ने बताया कि आशाजी ने भगवान जगन्नाथ पर पहले भी गीत गाए हैं लेकिन वे इस बात से खुश थी कि पहली बार हिंदी में गा रही हैं।

हम अफोर्ड नहीं कर सकते थे

मानदेय को लेकर अजय ने बताया कि आशाजी एक गाने का जितना लेती हैं हम उतना नहीं दे सकते थे। उन्होंने कहा कि आपको जो बेहतर लगे दे दीजिएगा। उनका गाया गीत हाल ही में रिलीज किया गया है। गाना रिलीज हो गया है जबकि फिल्म अगले महीने रिलीज की जाएगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

भिलाई की रूंगटा यूनिवर्सिटी का नवाचार, अब कचरे से बनेंगी बोतलें व डिब्बे, 170 दिन में ऐसे बन जाएगा खाद- प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने खेतों के जैविक कचरे से ऐसा बायोकॉम्पोजिट विकसित किया है, जो प्लास्टिक का सस्ता, मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन सकता है… पूरी खबर पढ़े

24 दिनों में पूरे भारत की यात्रा कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 70 किमी रोज करते हैं सफर- बिलासपुर जिले से एक प्रेरक और अनोखी पहल सामने आई है, जिसने न केवल युवाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया है, बल्कि पूरे भारत में अपने जुनून और लगन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करा लिया है। शासकीय प्राथमिक शाला सल्फा, सरगांव में पदस्थ शिक्षक संतोष गुप्ता ने साइकिलिंग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की मुहिम शुरू की है… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
18 Apr 2026 12:54 pm
Published on:
18 Apr 2026 12:54 pm
Also Read
View All
Nursing Council: छत्तीसगढ़ में 145 नर्सिंग कॉलेजों के लिए बड़ा अपडेट, INC की जगह आएगा नेशनल नर्सिंग कमीशन

थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

CG Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट विवाद! ऑफर लेटर देकर मुकर गईं कंपनियां, हजारों छात्रों का करियर अधर में

पत्रिका अलर्ट: छत्तीसगढ़ में NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! दलाल नहीं दिला सकते MBBS में एडमिशन, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी