रायपुर

Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें, रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

Train Cancelled: रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में अधोसंरचना विकास के तहत रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए 26, 27 और 29 सितंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
less than 1 minute read
Sep 25, 2024
Train

Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में अधोसंरचना विकास के तहत रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए 26, 27 और 29 सितंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में रिलीविंग गर्डर की लांचिंग के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेल प्रशासन का कहना है कि इस कार्य के पूरा होते ही सड़क उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी और ट्रेनों की गति में भी सुधार होगा। ( Indian Railway ) इस दौरान कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनें देरी से रवाना होंगी।

Train Cancelled: रद्द होने वाली गाड़ियां

26 सितंबर को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द।
26 और 29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द।
27 सितंबर को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द।
27 सितंबर को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द।
28 सितंबर को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द।
28 सितंबर को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द।
29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द।
29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द।
29 सितंबर को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द।

Updated on:
25 Sept 2024 03:00 pm
Published on:
25 Sept 2024 02:59 pm