रायपुर

August Holiday Calendar 2026: अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, इतने दिन बैंक में नहीं होगा काम, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

August Holiday List 2026: अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है। इस महीने स्कूली बच्चों से लेकर सरकारी कर्मचारियों और बैंक ग्राहकों तक सभी को कई दिनों की छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
3 min read
Aug 07, 2026
August 2026 Holidays
अगस्त में छुट्टियों की बहार! (फोटो सोर्स- AI)

Holiday 2026: अगस्त का महीना हर साल त्योहारों और छुट्टियों की सौगात लेकर आता है। बच्चों के लिए यह महीना खास होता है, क्योंकि स्कूलों में त्योहारों के चलते कई दिनों की छुट्टियां मिलती हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों और सरकारी कर्मचारियों को भी सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलता है। अगर आप अगस्त में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर देख लें।

अगस्त 2026 में हरेली, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इन त्योहारों के चलते स्कूलों में चार दिन का अवकाश रहेगा, जबकि बैंकों और सरकारी कार्यालयों में भी अलग-अलग तिथियों पर छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में पहले से योजना बनाकर आप किसी भी असुविधा से बच सकते हैं।

School Holiday August 2026: अगस्त 2026 में स्कूल कब-कब रहेंगे बंद?

छत्तीसगढ़ में स्कूलों में अगस्त महीने के दौरान इन प्रमुख अवसरों पर अवकाश रहेगा-

  • 12 अगस्त - हरेली
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • 26 अगस्त - ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)
  • 28 अगस्त - रक्षाबंधन

यानी अगस्त महीने में विद्यार्थियों को इन चार प्रमुख त्योहारों पर स्कूलों से छुट्टी मिलेगी।

August Holiday Calendar 2026

Public Holiday August 2026: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश कब रहेगा?

राज्य सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश की सूची के अनुसार अगस्त 2026 में इन दिनों सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे-

  • 9 अगस्त - विश्व आदिवासी दिवस
  • 12 अगस्त - हरेली
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • 26 अगस्त - ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)
  • 28 अगस्त - रक्षाबंधन

Bank Holiday August 2026: अगस्त में बैंक कब रहेंगे बंद?

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो इन तारीखों का ध्यान रखें-

  • 8 अगस्त (शनिवार) - दूसरा शनिवार
  • 15 अगस्त (शनिवार) - स्वतंत्रता दिवस
  • 22 अगस्त (शनिवार) - चौथा शनिवार
  • 25 अगस्त (मंगलवार) - ईद-ए-मिलाद

इसके अलावा 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। यानी अगस्त महीने में बैंकों में कई दिनों तक कामकाज नहीं होगा। इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।

2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी है, जिसे राजपत्र (गजट) में प्रकाशित किया जा चुका है। सरकारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में कर्मचारियों को कुल 107 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। इनमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश (शनिवार और रविवार को छोड़कर), 61 ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाश शामिल हैं। इस कैलेंडर का लाभ सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा।

इन त्योहारों पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त अवकाश

इस वर्ष कुछ प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि व दीपावली को रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए इन अवसरों पर अलग से सरकारी छुट्टी नहीं मिलेगी।

अगस्त से दिसंबर 2026 तक प्रमुख पर्वों की तारीखें

  • 17 अगस्त - नाग पंचमी
  • 28 अगस्त - रक्षाबंधन
  • 4 सितंबर - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 14 सितंबर - गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज
  • 25 सितंबर -अनंत चतुर्दशी
  • 11 अक्टूबर - शारदीय नवरात्र प्रारंभ (घटस्थापना)
  • 19 अक्टूबर - दुर्गा महानवमी
  • 20 अक्टूबर - दशहरा
  • 29 अक्टूबर - करवा चौथ
  • 6 नवंबर - धनतेरस
  • 8 नवंबर - नरक चतुर्दशी
  • 9 नवंबर - दीपावली
  • 10 नवंबर - गोवर्धन पूजा
  • 11 नवंबर - भाई दूज
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस

जरूरी काम पहले ही निपटा लें

अगस्त में लगातार त्योहारों और बैंक अवकाश के कारण कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। वहीं स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में भी अलग-अलग तिथियों पर छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में यदि आपको बैंक, स्कूल या किसी सरकारी कार्यालय से जुड़ा जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों की सूची देखकर पहले से अपनी योजना बना लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

Updated on:
07 Aug 2026 02:28 pm
Published on:
07 Aug 2026 02:28 pm