रायपुर

Ayushaman Yojana: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान-वय वंदना की सूची होगी अपडेट, इन हितग्राहियों के काटे जायेंगे नाम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान और वय वंदना की लिस्ट में अपडेट करने का काम शुरू किया जा रहा है। योजना से जुड़े कई हितग्राहियों के नाम काटे जा सकते है।
2 min read
Jun 24, 2026
AYushman Yojana
आयुष्मान-वय वंदना की सूची होगी अपडेट (Photo Patrika)

Ayushaman Yojana Update: आयुष्मान और वय वंदना हितग्राहियों की सूची अपडेट करने का काम शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में मृत्यु होने और दूसरे राज्य पलायन करने वालों के नाम इस लिस्ट से हटाए जाएंगे। नए लोगों का कार्ड बनाने के साथ पुराने हितग्राहियों की जानकारी शिविरों और सर्वे के माध्यम से जुटाई जा रही है। रायपुर जिले में पांच लाख और पचास हजार तक निशुल्क इलाज वाले आयुष्मान कार्ड बनाने का काम 92 फीसदी तक पूरा हो चुका है, तो 70 साल से अधिक आयु वालों को व्यक्तिगत रूप से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा देने वाले वय वंदना कार्ड बनाने लक्ष्य बढ़ा दिया गया है।

योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिले

निशुल्क उपचार की सुविधा देने के लिए राज्य में शहीद वीरनारायण सिंह एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य सहायता योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिले, इसके लिए स्टेट नोडल एजेंसी के अलावा जिला स्तर गई टीम निगरानी कर रही है। जिले में दोनों स्वास्थ योजनाओ की सूची अपडेट करने का काम प्रारंभ किया गया है। स्वास्थ्य योजनाओं की सूची अपडेट करने का काम प्रारंभ किया गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार समय के साथ हितग्राहियों की संख्या बढ़ रही है, वहीं पुरानी सूची में काफी लोगों की मृत्यु हो चुकी, इसके अलावा कई लोगों का पलायन हो चुका है।

92 फीसदी पूरा चूका काम

ऐसे लोगों को सूची से हटाने और नए लोगों को कार्ड बनाकर सूची में शामिल करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर डा. गौरव सिंह के निर्देश पर नगरीय निकाय और जनपद पंचायत के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर सर्वे के साथ शिविर लगाकर अपना काम पूरा कर रही है। रायपुर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम 92 फीसदी पूरा किया जा चुका है। वयो वृद्ध के लिए बनाए जाने वाले वय वंदना कार्ड का 60 फीसदी काम पूरा कर लिया गया था, मगर कुछ समय पहले हितग्राहियों की संख्या बढ्ने के आधार पर लक्ष्य को बढ़ा दिया, जिससे सफलता की दर कम हो गई।

सभी का कार्ड बनाया जा रहा

निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए सभी हितवाहियों के कार्ड बनाए जा रहे है। इसके लिए शिविते के साथ अहातालों में भी निशुल्क कार्ड चलने की सुविधा दी जा रही है। -

डा. मिथिलेश चौधरी

Published on:
24 Jun 2026 05:41 pm