रायपुर

बैंक के कब्जे वाले मकान को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, 30 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, FIR दर्ज..

CG Fraud News: रायपुर जिले में कबीर नगर इलाके में मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

2 min read
Feb 03, 2025
बैंक के कब्जे वाले मकान को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, 30 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, FIR दर्ज..

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कबीर नगर इलाके में मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बैंक के कब्जे वाले मकान को ही बेच दिया और उसके एवज में लाखों रुपए ले लिए। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सजिता राज ने वर्ष 2019 में चनप्रीत सिंह से बालाजी ग्रीन सिटी में मकान खरीदा था। उस दौरान चनप्रीत ने एक निजी बैंक में 14 लाख रुपए का लोन होने की जानकारी दी थी। लोन राशि सहित पूरे मकान का सौदा 32 लाख रुपए में किया गया। राशि देने के बाद मकान सजिता ने अपने कब्जे में ले लिया और अपने परिवार के साथ रहने लगी।

CG Fraud News: जानें पूरा मामला...

इस बीच 17 दिसंबर 2024 को उनके घर में डीआरटी जबलपुर से एक नोटिस पहुंचा। इसमें उस मकान को लोन के एवज में अटैच करने की सूचना दी गई थी। नोटिस देखकर सजिता और उसके परिवार वाले हैरान रह गए। इसके बाद खुलासा हुआ कि चनप्रीत ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से वाहन फायनेंस कराया था, जिसके एवज में उस मकान को बैंक ने अपने कब्जे में रखा था। लोन नहीं चुकाने का मामला डीआरटी में पहुंचा था।

डीआरटी का फैसला बैंक वालों के पक्ष में आया। इसके बाद लोन की वसूली के लिए उसी मकान को कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सौदा करते समय चनप्रीत ने इस लोन और मकान की कुर्की होने की जानकारी सजिता को नहीं दी थी। इस तरह आरोपी ने लाखों रुपए की ठगी की। मामले की शिकायत सजिता ने कबीर नगर थाने में की। पुलिस ने आरोपी चनप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। आरोपी फरार है।

Updated on:
03 Feb 2025 12:53 pm
Published on:
03 Feb 2025 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर