प्रदेश के दो बैंक मध्यांचल ग्रामीण बैंक (प्रायोजक बैंक एसबीआइ) और मप्र ग्रामीण बैंक (प्रायोजक बैंक बैंक ऑफ इंडिया) का एकीकरण होगा। मध्यांचल ग्रामीण बैंक का विलय होने से प्रदेश में मप्र ग्रामीण बैंक संचालित होगा। इसका प्रायोजक बैंक ऑफ इंडिया होगा। इसके अलावा आंध्रप्रदेश के 4, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 3-3 और बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में 2-2 बैंकों का विलय होगा।