रायपुर

छत्तीसगढ़ में निवेश करने भूपेश बघेल ने अमेरिका में 250 निवेशकों से चर्चा की

बघेल को शुक्रवार तक अमेरिकी निवेशकों से छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए अनेक आशाजनक प्रस्ताव मिले हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2020, 6:39 PM IST
छत्तीसगढ़ में निवेश करने भूपेश बघेल ने अमेरिका में 250 निवेशकों से चर्चा की
छत्तीसगढ़ में निवेश करने भूपेश बघेल ने अमेरिका में 250 निवेशकों से चर्चा की

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान वह निवेशकों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने पहले चरण में सैन फ्रांसिस्को में करीब 250 निवेशकों से संवाद किया। आधिकारिक तौर पर यहां दी गई जानकारी के अनुसार, बघेल को शुक्रवार तक अमेरिकी निवेशकों से छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए अनेक आशाजनक प्रस्ताव मिले हैं। यात्रा के अगले पड़ाव के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ की टीम बोस्टन के लिए रवाना हुई है, जहां बघेल इंस्टीट््यूट फॉर कम्पीटिटीवनेस में वहां के औद्योगिक प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

छत्तीसगढ़ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए शीर्ष राज्य
यात्रा के पहले पड़ाव में मुख्यमंत्री बघेल ने सैन फ्रांसिस्को के सिलिकन वैली और रेड वुड शोर्स में औद्योगिक प्रतिनिधियों और निवेशकों से सीधी चर्चा की। उन्होंने निवेशकों को बताया कि छत्तीसगढ़ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए भारत के शीर्ष राज्यों में शामिल है। उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ निवेश करने के लिए सबसे अच्छी जगह है, क्योंकि यह देश के मध्य में स्थित है और यहां बेहतर कनेक्टिविटी है। उन्होंने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति निवेशकों के लिए काफी अनुकूल है।

निवेशकों ने जताई गहरी दिलचस्पी
बताया जा रहा है कि इस चर्चा के दौरान अनेक भारतीय-अमेरिकी उद्योगों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई है। यात्रा के पहले पड़ाव में मुख्यमंत्री बघेल ने अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में सिलिकन वैली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका के सदस्यों से भी मुलाकात की।

Updated on:
15 Feb 2020, 6:39 PM IST
Published on: