
कांग्रेस विधायक ने दी महिला आईपीएस को 'औकात दिखाने की धमकी' तो आईपीएस बोली... जहां फोन लगाना हैं, लगा लें
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सत्तारूढ़ कांग्रेस की महिला विधायक शकुंतला साहू का महिला आईपीएस को धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में बलौदाबाजार जिले में पोस्टेड ट्रेनी आईपीएस अंकिता शर्मा को कसडोल की विधायक शकुंतला साहू 'औकात दिखा देने की' धमकी देती नजर आ रही हैं। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है।
8वीं पास वालों के लिए छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में निकली 80 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
दोनों के बीच जमकर नोकझोंक
वीडियो में दोनों के बीच जमकर नोकझोंक नजर आ रही है। कसडोल विधायक शकुंतला जहां अपने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेती नजर आ रही हैं, तो वहीं आईपीएस अंकिता शर्मा नियम-कानून के तहत अपना काम करने की दलील दे रही हैं। इस बढ़ते विवाद के बीच विधायक गुस्से से फट पड़ीं, तो जवाब में महिला आईपीएस ने दो टूक कह दिया कि जहां फोन लगाना हैं, लगा लें।
घर में जिस्मफरोशी कराते सरकारी स्कूल की शिक्षिका रंगेहाथों पकड़ाई, संदिग्ध स्थिति में कई जोड़े मिले
सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद हंगामा
दरअसल ये पूरा मामला सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद विधायक के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन से जुड़ा है। बलौदाबाजार जिले के एक सीमेंट फैक्ट्री में बुधवार को एक हादसा हुआ था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जिसके परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू और उनके कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इधर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही ट्रेनी आईपीएस अंकिता शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद परिजनों की प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन की मौजूदगी में मुआवजे के लिए सहमति बन गई।
संसदीय परंपराओं का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ के 20 विधायक जाएंगे न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया दौरे पर
मुआवजे के बाद भी विधायक का प्रदर्शन रहा जारी
जानकारी के मुताबिक परिजन मुआवजे पर रजामंदी देते हुए अंतिम संस्कार को राजी हो गए और मौके पर से चले गए, लेकिन विधायक का प्रदर्शन शाम तक जारी रहा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र होता चला गया। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता मौके पर बने लोहे के चैनल पर चढ़ गए। जिसके बाद मौजूद आईपीएस अंकिता शर्मा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर उतारने की कोशिश करने लगी, लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए।
Published on:
14 Feb 2020, 1:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.