28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खूंखार नक्सली बटालियन पर वार करने सीआरपीएफ का अभियान ‘लक्ष्य’, पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी टारगेट में

घने जंगलों में नक्सलियों के मांद में घुसकर पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) पर की जाएगी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 13 Feb 2020, 11:53 PM IST

खूंखार नक्सली बटालियन पर वार करने सीआरपीएफ चलाएगी अभियान 'लक्ष्य'

खूंखार नक्सली बटालियन पर वार करने सीआरपीएफ चलाएगी अभियान 'लक्ष्य'

नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नक्सलियों की सक्रियता वाले क्षेत्र दक्षिणी बस्तर में अभियान 'लक्ष्य' को तेज करने की तैयारी में है। अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में माओवादियों से मुकाबला करने वाली प्राथमिक इकाई है। उसने बीजापुर और सुकमा जिलों के दूरदराज और घने जंगलों में माओवादियों के खिलाफ 'लक्ष्य' अभियान शुरू किया है।

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सरपंच पद के प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, पूछा- मेरा खुद का वोट कहां गया...
दो जवानों की मौत के बाद अभियान तेज करने लिया गया निर्णय
सीआरपीएफ के महानिदेशक एपी माहेश्वरी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ का दौरा करने के बाद अभियान की समीक्षा की। इस सप्ताह के शुरू में एक अभियान में बल की प्रतिष्ठित जंगल युद्ध इकाई कोबरा के दो कमांडो की मौत हो गई थी। इसी के बाद माहेश्वरी का यह दौरा हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि माहेश्वरी ने राज्य के अधिकारियों के साथ समन्वय में अभियान को तेज करने को कहा।

छत्तीसगढ़ : मोबाइल फोन की तरह अब बिजली बिल भी प्री-पैड, बैलेंस खत्म होते ही गुल हो जाएगी बिजली
खूंखार नक्सली बटालियन पर होगा वार
उन्होंने कहा कि बल प्रमुख ने राज्य में मौजूद कोबरा और सीआरपीएफ की अन्य इकाइयों से नक्सल गढ़ों में घुसने और नक्सलियों को समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन यह भी सुनिश्चित करने कहा कि इसमें लोगों को किसी भी तरह की क्षति नहीं पहुंचे। बल राज्य पुलिस के साथ मिलकर माओवादियों की खूंखार बटालियन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) पर भी कार्रवाई की योजना बना रहा है। यह दक्षिण बस्तर क्षेत्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते कई राज्यों में सक्रिय है। बल प्रमुख ने बस्तर में क्षेत्र कमांडरों से मुलाकात की और बुधवार को सीआरपीएफ शिविर में एक रात भी बिताई।

8वीं पास वालों के लिए छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में निकली 80 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

संसदीय परंपराओं का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ के 20 विधायक जाएंगे न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया दौरे पर

भूपेश बघेल का मोदी पर बड़ा हमला, बोले- आप में सुनाने का साहस तो है लेकिन सुनने का नहीं

सरपंच पद के 2 प्रत्याशी को मिले बराबर वोट, जानिए अब इस तरह होगा फैसला...