
भूपेश बघेल का मोदी पर बड़ा हमला, बोले- आप में सुनाने का साहस तो है लेकिन सुनने का नहीं
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा के पास अब कहने को अब कुछ नहीं है और छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर देश का बेड़ा गर्क करने में लगे हुए है। बघेल ने आरोपी लगाते हुए कहा कि आप में सुनाने का साहस तो है लेकिन सुनने का नहीं।
वहीं-वहीं बात दोहराकर भ्रमित कर रहे
उन्होंने कहा कि जिन चीजों की आवश्यकता नहीं है उस पर तो हम सोच रहे है लेकिन जिनकी जरूरत है उस पर सोचना बंद कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं दूसरे भाजपा नेता 70 वर्ष पहले की बात तो उठाते है, लेकिन क्यों वहीं-वहीं बात क्यों दोहराई जा रही है। आप में सुनाने का साहस तो है लेकिन सुनने का नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल संसद में दिए उद्बोधन में पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनने के लिए देश का बंटवारा करवाने के बगैर नाम लिए उल्लेख करने पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन्होंने 10 वर्ष तक देश की आजादी के लिए जेल में बिताए, उन पर इस तरह के आरोप वह लगा रहे है जोकि देश को बांटने में लगे है।
Published on:
7 Feb 2020, 6:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.