28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में जिस्मफरोशी कराते सरकारी स्कूल की शिक्षिका रंगेहाथों पकड़ाई, संदिग्ध स्थिति में कई जोड़े मिले

शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका का ऐसा घृणित रूप सामने आया, जिसे लोगों ने कभी सोना नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 12 Feb 2020, 8:00 PM IST

घर में जिस्मफरोशी कराते सरकारी स्कूल की शिक्षिका रंगेहाथों पकड़ाई, संदिग्ध स्थिति में कई जोड़े मिले

फाइल फोटो

कोरबा . शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका का ऐसा घृणित रूप सामने आया, जिसे लोगों ने कभी सोना नहीं था। दरअसल, पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कोरबा के बाल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिस्दी बस्ती में पति से अगल होने के बाद अकेले रहने वाली एक महिला टीचर की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। अक्सर देर रात तक लोगों का उसके घर में आना जाना लगा रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला खुद भी इस गोरखधंधे में शामिल रहने के अलावा वह बाहर से लड़कियां लाकर भी जिस्म्फऱोशी करवाती थी।

दुष्कर्म के बाद युवती के दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ में लटकाया, फिर युवती ऐसे मशक्कत कर बचाई अपनी जान
इस तरह पकड़ाई
मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आग नागरिक को ग्राहक बनाकर सोमवार की रात शिक्षिका के घर भेजा। उसने महिला से 700 रुपए में सौदा तय करने के बाद बालको पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और फिर महिला के घर पर दबिश दी गई।
इसके साथ ही बाल्को थाना प्रभारी लखन पटेल, उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, सहायक उपनिरीक्षक नीलम केरकेट्टा, महिला आरक्षक इंदु ने घर में छापामार कार्रवाई शुरु की। इस दौरान महिला स्टाफ ने जब घर के भीतर प्रवेश किया तो यहां कई जोड़ा पहले से आपत्तिजनक हालत में पाया गया।
इसके साथ कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने महिला शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। बाल्को पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 धारा चार के तहत कार्रवाई कर आरोपिता को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में एक अनोखी शादी: एक दूल्हा और दो दुल्हनों ने एकसाथ लिए सात फेरे, युवक का था दोनों युवतियों से प्रेम प्रसंग

पति तंग आ गया था
महिला टीचर कोरबा जिले के बाहर की है जिसकी पोस्टिंग एक स्थानीय सरकारी स्कूल में हुई थी। न्यू रिस्दी में एक किराए के मकान में रहती थी। आरोपी महिला का पति उनकी गलत आदतों से परेशान पति पहले से ही उससे अलग हो चुका है।

सरोज पांडेय देशभर की प्रतिभाशाली और ग्लैमरस राजनेत्रियों में नंबर-1

आरोपी महिला के मोबाइल में ग्राहकों के नंबर
आरोपी महिला के पास से दो मोबाइल जब्त किया गया है। मोबाइल में ग्राहकों का नंबर दर्ज है, वाट्सअप के माध्यम से महिला उनसे संपर्क करती थी। आरोपित महिला न केवल खुद जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी, बल्कि बाहर से भी लड़कियां लाती थी।

प्रधानमंत्री मोदी भूपेश सरकार की व्यवस्था के हुए कायल, थपथपाई छत्तीसगढ़ पुलिस की पीठ

छत्तीसगढ़ में स्टील और सीमेंट के दामों में होगी बेतहासा वृद्धि, मकान बनाना और होगा महंगा

IAS में पूछा गया सवाल password को हिंदी में क्या कहते हैं? जानिए ऐसे ही पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

छत्तीसगढ़ : मोबाइल फोन की तरह अब बिजली बिल भी प्री-पैड, बैलेंस खत्म होते ही गुल हो जाएगी बिजली