
छत्तीसगढ़ में स्टील और सीमेंट के दामों में होगी बेतहासा वृद्धि, मकान बनाना और होगा महंगा
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब मकान बनान और महंगा होने वाला है। क्योंकि अब स्टील निर्मित हर उत्पाद के साथ ही छत्तीसगढ़ में उत्पादक सीमेंट का भाव बढ़ाने की तैयारी में है। स्टील के दाम 15 हजार टन तक बढ़ेंगे। जिसके चलते सरिया, चैनल, मोटर पाट्र्स, पाइप, कील समेत सैकड़ों उत्पाद महंगे हो जाएंगे। लोहा और सीमेंट महंगा होने से निर्माण कार्यों की लागत भी अब बढ़ जाएगी।
लोगों की बढ़ी चिंता
लोहा और सीमेंट के दाम बढ़ाने की खबरों से न केवल रियल स्टेट कारोबारी और सरकारी ठेकेदार बल्कि आम लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। सभी को लागत बढऩे की चिंता सता रही है। पिछले कुछ महीने पहले भी सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की कोशिश की थी, लेकिन मार्केट सपोर्ट नहीं मिलने के कारण दाम नहीं बढ़ाए गए।
Published on:
26 Jan 2020, 1:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.