28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के बाद युवती के दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ में लटकाया, फिर युवती ऐसे मशक्कत कर बचाई अपनी जान

आरोपियों ने बताया 19 साल की युवती को घर से उठाकर जंगल में ले गए थे। जहां दुष्कर्म किया और उसके कपड़े फाड़े। फिर, उसी के दुपट्टे का फंदा बनाया और पेड़ से लटका दिया। उसके बाद वहां से चले गए।" फिर युवती ने अकेले ही....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 10 Nov 2019, 7:46 PM IST

दुष्कर्म के बाद युवती के दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया, फिर युवती ऐसे मशक्कत कर बचाई अपनी जान

पीडि़त युवती.

[typography_font:18pt;" >रायपुर.छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक युवती के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर दरिंदों ने उसे उसके ही दुपट्टे से पेड़ प लटका दिया। उसके बाद वहां से चले गए। हालांकि, भाग्यवश दुपट्टे का फंदा खुल गया और पीडि़ता की जान बच गई। कई घंटों तक वह घायल अवस्था में वहां निकलने का प्रयास करती रही। किसी तरह रात के अंधेरे में 5 किमी पैदल चलकर एक गांव पहुंची। जहां गांववालों ने उसकी सूचना पुलिस को दी।
गले से फंदा खुला तो जान बची
आरोपियों ने बताया कि वे दोनों उसे घर से जंगल में ले गए थे। जहां दुष्कर्म किया और उसके कपड़े फाड़े। फिर, उसी के दुपट्टे का फंदा बनाया और पेड़ से लटका दिया। उसके बाद वहां से चले गए।" युवती अकेले ही बचने का प्रयास करती रही। कुछ घंटे बाद अचानक फंदा खुला और उसकी जान बची।
पहले भी बनाया था इसी युवती को निशाना
पुलिस के मुताबिक, युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी विनोद दो साल पहले भी 3 माह जेल काट चुका था। उसने इसी युवती से छेडख़ानी की थी। अब तक उसके खिलाफ अपहरण, रेप जैसी कई वारदातों के केस दर्ज हो चुके हैं। बावजूद इसके वह नहीं सुधरा।