
प्रधानमंत्री मोदी भूपेश सरकार के व्यवस्था के हुए कायल, थपथपाई छत्तीसगढ़ पुलिस की पीठ,प्रधानमंत्री मोदी भूपेश सरकार के व्यवस्था के हुए कायल, थपथपाई छत्तीसगढ़ पुलिस की पीठ
रायपुर. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की पुलिस ऑनलाईन व्यवस्था को देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ पुलिस की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ में 90 प्रतिशत पुलिस स्टेशनों को ऑनलाइन करने के कार्य की प्रशंसा की गई।
446 में से 437 पुलिस थाना ऑनलाईन
पीएम मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री प्रगति पोर्टल के अंतर्गत वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए क्राईम एंड क्रिमिनल नेटवर्क एंड सिस्टमस (सीसीटीएनएस) के संबंध में राज्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के 446 पुलिस थानों में से 437 को ऑनलाईन किए जाने की जानकारी दी।
27000 में से 26500 पुलिस कर्मियों को सीसीटीएनएस के अंतर्गत ट्रेनिंग
मंडल ने प्रधानमंत्री को बताया कि शेष नौ थाने पहुंचविहीन क्षेत्र में है। जिसमें से चार इस महीने में ऑनलाईन हो जाएंगे। राज्य में 27 हजार पुलिस कर्मियों में से 26500 पुलिस कर्मियों को क्राईम एंड क्रिमिनल नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) के अंतर्गत ट्रेनिंग प्रदान की गई है।
Updated on:
22 Jan 2020, 10:09 PM IST
Published on:
22 Jan 2020, 8:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.