रायपुर

Chhattisgarh Politics: महादेव एप सरगना के कथित अकाउंट से वायरल हुआ स्क्रीनशॉट, भूपेश बघेल बोले- यह पूरी तरह फर्जी

Instagram Chat Viral: महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के सरगना सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े वायरल स्क्रीनशॉट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

less than 1 minute read
Jun 16, 2026
Chhattisgarh Politics
इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा वायरल स्क्रीनशॉट (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Politics: महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार विवाद की वजह एक ​कथित इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीनशॉट है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर के कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और भूपेश बघेल के नाम से एक यूजरनेम के जरिए दोनों तरफ से मैसेज किए गए थे, जिसका स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रहा है।

हालांकि इस दावे को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सिरे से खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे फोटोशॉप और फर्जी सामग्री बताते हुए न केवल नाराजगी जताई, बल्कि इसके पीछे साजिश रचने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

आगे अपडेट हो रहा है…

Updated on:
16 Jun 2026 03:21 pm
Published on:
16 Jun 2026 03:13 pm