रायपुर

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में पूर्व CM बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त, देखें लिस्ट

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

less than 1 minute read
Oct 05, 2025
Bhupesh Baghel, cg news
Bhupesh Baghel (फोटो सोर्स- X हैंडल)

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। बता दें कि कांग्रेस बिहार में अपनी जमीन को मजबूत करने में जुटी हुई है।

बता दें कि भूपेश बघेल इसके पहले हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र चुनाव के ऑब्जर्वर रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर जब राहुल गांधी प्रत्याशी थे, तब भी बघेल को ही उस सीट पर ऑब्जर्वर बनाया गया था। फिलहाल, वे कांग्रेस महासचिव के रूप में पंजाब के प्रदेश प्रभारी भी हैं।

Bihar Chunav 2025: देखें list

जल्द होगी तारीखों की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। उससे पहले कांग्रेस ने जो नियुक्तियां की हैं, उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और विपक्षी खेमे में बेचैनी के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि गहलोत और उनकी टीम चुनावी रणनीति को किस दिशा में मोड़ते हैं।

Published on:
05 Oct 2025 01:14 pm