रायपुर

Video: दंतेवाड़ा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस बना रही है पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ माहौल – भाजपा

कांग्रेस पर लगे कई आरोप, उपचुनाव को प्रभावित करने की है चाल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2019, 11:08 PM IST
Video: दंतेवाड़ा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस बना रही है पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ माहौल - भाजपा
Video: दंतेवाड़ा उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस बना रही है पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ माहौल - भाजपा

रायपुर . छत्तीसगढ़ के राजनीती पिछले कुछ रोज से गरमाई हुई है। शिवशंकर भट्ट द्वारा अपने बयान में पूर्व सीएम रमन सिंह व अन्य को लपेटे जाने के बाद भाजपा अपने नेताओं के बचाव में उतर पड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शनिवार की शाम पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि दंतेवाड़ा उप चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनके नेताओं को बदनाम किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा, न्यायालय में 25 सितम्बर को धारा 164 के तहत बयान होना था, लेकिन इससे पहले ही नान घोटाले के आरोपी का शपथपत्र सामने आ गया। भाजपा विधायक भीमा मण्डवी की हत्या के मामले में जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष का बयान भी उप चुनाव को प्रभावित करने के लिए सामने आया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा, मुख्यमंत्री स्वयं शपथपत्र देकर इस हलफनामों को प्रमाणित करें।

Read This Also:-

Updated on:
14 Sep 2019, 11:08 PM IST
Published on: