
वायु सेना में भर्ती के लिए युवाओं के पास बेहतरीन मौका ,12 वीं पास कर सकते है आवेदन
कोण्डागांव . भारतीय वायु सेना मे राज्य के युवाओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु एयर सलेक्शन सेंटर भोपाल द्वारा जिला प्रशासन धमतरी के सहयोग से 13 और 16 अक्टूबर 2019़ तक वायु सेना भर्ती का आयोजन बाबू पंडरी राव कृदत स्टेडियम धमतरी मे किया जा रहा है।
इस भर्ती रैली में ग्रुप वाय के पदो पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। 13 अक्टूबर को पात्र जिलो मे कोण्डागांव जिले का नाम शामिल है। इन पदो हेतु उम्मीदवारो को शैक्षणिक योग्यता हेतु अनुसार 10+2/इन्टरमीडियट मे न्युनतम 50 प्रतिशत अंक, व अंग्रेजी विषय मे भी 50 प्रतिशत अंक उत्तीर्ण किया जाना अनिवार्य किया गया है।
अभ्यर्थियो के हाथों मे टैटू की स्वीकार्यता या अस्वीकार्यता का निर्णय का अधिकार चयन केन्द्र पर निर्भर रहेगा। स्थायी शारीरिक टैटू वाले उम्मीदवारों को टैटू के आकार एंव प्रकार विवरण के साथ, टैटू के दो रंगीन साइज फोटो रैली स्तर पर प्रस्तुत करना होगा।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
14 Sep 2019, 5:28 PM IST
Published on:
14 Sep 2019, 5:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.