रायपुर

Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ में बुरी तरह हारी कांग्रेस, 10 सीटों पर प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत

Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा ने रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर महासमुंद, राजनांदगांव और बस्तर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली।

3 min read
Jun 05, 2024

Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में रहा। देर शाम तक भाजपा ने रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर महासमुंद, राजनांदगांव और बस्तर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। इस तरह 10 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election Result 2024) पर भाजपा ने और कोरबा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी के साथ-साथ साय सरकार का भी मैजिक चला। प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार को दोबारा मौका देने का फैसला किया है। बता दें कि भाजपा (Lok Sabha Election Result 2024) ने इस बार लोकसभा चुनाव में आठ नए चेहरों पर दांव खेला था, इसमें रायपुर, महासमुंद, कांकेर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बस्तर की सीट भी थी। इनमें से कुछ प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लोकसभा चुनाव पहली बार लड़े।

Lok Sabha Election Result 2024

Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा को एक सीट का फायदा

यह चुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। राज्य निर्माण के बाद भाजपा लगातार 11 में से 10 लोकसभा सीट जीतते आईं है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा था। इस दौरान भाजपा को 9 और कांग्रेस 2 सीट पर चुनाव जीती थीं। इस बार भाजपा 10 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। इस हिसाब से परिणाम आने पर पिछले बार की तुलना में इस बार भाजपा को एक सीट का फायदा और कांग्रेस को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कांग्रेस में सुबह खुशी, बाद में मायूसी

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में उत्साह और मायूसी दोनों दिखाई दी। पहले और दूसरे चरण के रुझान में कांग्रेस तीन से चार सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी, लेकिन इसके एक घंटे बाद ही तस्वीर बदल गई। कांग्रेस (Lok Sabha Election Result 2024) खेमे में आई खुशी मायूसी में बदल गई। दोपहर 3 बजे के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ दिखाई देने लगी। परिणामों का रुझान देखकर कुछ कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना स्थल से बाहर निकल गए।

Lok Sabha Election Result 2024: 21 महिला प्रत्याशियों में से तीन ने चुनाव जीता

इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 21 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस-भाजपा दोनों ने तीन-तीन प्रत्याशियों को मौका दिया है। इनमें से भाजपा की दो और कांग्रेस (Lok Sabha Election Result 2024) की एक प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रही। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ से तीन महिला सांसद चुनी गई थीं।

Lok Sabha Election Result 2024

डबल इंजन की सरकार से यह फायदा मिलने की उम्मीद

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के काम में तेजी आएगी।
  • शासकीय योजनाओं में केंद्रांश की राशि अधिक मिलने की उम्मीद।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य योजनाओं में अधिक मदद मिलेगी।
  • नक्सली मामलों के निराकरण में तेजी आएगी।
  • जल जीवन मिशन के काम में भी तेजी आएगी।
Also Read
View All

अगली खबर