रायपुर

Railway crossing closed: 19 जुलाई तक बंद रहेंगे बोडतरा और कुकराचुंदा रेलवे फाटक, इन रास्तों से करें सफर

Railway crossing:बोडतरा और कुकराचुंदा-मोहभट्ठा रेलवे फाटक 18 जुलाई सुबह 8 बजे से 19 जुलाई दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेंगे।
2 min read
Jul 16, 2026
Railway crossing closed
बोडतरा और कुकराचुंदा रेलवे फाटक (Photo Patrika)

Railway crossing: रायपुर रेल मंडल ने रेलवे ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते भाटापारा-हथबंद रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित दो रेलवे समपार फाटकों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके चलते 18 जुलाई 2026 सुबह 8 बजे से 19 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

वाहन या पैदल आवागमन की अनुमति नहीं

रायपुर रेल मंडल में रेलवे भाटापारा-हथबंद स्टेशनों के मध्य समपार क्रमांक 389 (कि.मी. 774/14A - 16A ) डाउन लाइन स्थित ट्रेक में आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 18-07-2026 सुबह 08:00 बजे से दिनांक 19-07-2026 को दोपहर 12:00 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगाl वहां डाउन लाइन ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन या पैदल आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

खुर्सीपार रेलवे फाटक 10 दिन रहेगा बंद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा खुर्सीपार रेलवे फाटक की मिडिल लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते रेलवे फाटक मंगलवार सुबह आठ बजे से 24 जुलाई तक बंद रहेगा। फाटक बंद होने से भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, भारी वाहनों के साथ-साथ दुर्ग-रायपुर के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

बीएसपी के कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के लिए प्रमुख मार्ग

खुर्सीपार रेलवे फाटक बीएसपी के कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के लिए प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन अलग-अलग शिफ्ट में छह हजार से अधिक श्रमिक इसी रास्ते से संयंत्र पहुंचते हैं। फाटक बंद रहने के दौरान उन्हें पावर हाउस अंडरब्रिज होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होगी।

सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह मरम्मत कार्य आवश्यक है। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए सड़क यातायात पर रोक लगाई गई है। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें और बंद फाटकों से गुजरने का प्रयास न करें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोनों फाटकों को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

Updated on:
16 Jul 2026 02:34 pm
Published on:
16 Jul 2026 01:52 pm