12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai Traffic Update: 11 दिन तक बंद रहेगा खुर्सीपार रेलवे फाटक, ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग

Bhilai News: खुर्सीपार रेलवे फाटक पर मिडिल लाइन मरम्मत कार्य के चलते 14 से 24 जुलाई तक सड़क यातायात बंद रहेगा।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Jul 12, 2026

Bhilai Traffic Update

खुर्सीपार रेलवे फाटक (Photo Patrika)

Bhilai News: रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत भिलाई और भिलाई नगर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक पर मिडिल लाइन के मरम्मत कार्य के चलते 10 दिनों तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

रेलवे से मिली जानकारी

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार रेलवे फाटक पर 14 जुलाई की सुबह 8 बजे से 24 जुलाई की रात 8 बजे तक मिडिल लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से फाटक को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। ऐसे में स्थानीय नागरिकों, स्कूल- कॉलेज जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और भारी वाहनों के चालकों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

रेलवे प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि फाटक बंद रहने की अवधि में आसपास के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा।

रेलवे ने की सहयोग की अपील

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यह कार्य रेल पटरियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक है। इसलिए आमजन से सहयोग करने तथा निर्धारित अवधि तक वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 24 जुलाई की रात 8 बजे फाटक को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

2 माह बंद रहेगा सिरसा गेट अंडर ब्रिज

रेलवे विभाग द्वारा भिलाई के सिरसा गेट अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किए जाने के कारण 1 जुलाई से 31 अगस्त तक यह मार्ग पूर्णत: बंद रहेगा। दो माह तक चलने वाले इस कार्य से यात्रियों को असुविधा होगी, लेकिन यह पुल की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सिरसा गेट अंडर ब्रिज और आसपास के मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर अंडर ब्रिज के दोनों ओर यातायात पूर्णत: बंद रखने और आवश्यक बैरिकेडिंग एवं ट्रैफिक स्टॉपर लगाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।