CG News: आटा-मैदा खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने वाले कारोबारी दंपती के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
CG News: लाखों रुपए का आटा-मैदा खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने वाले कारोबारी दंपती के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महामाया फूड्स एंड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड के संचालक शुभम गोयल से जुगल किशोर और उनकी पत्नी कोमल तोसनीवाल की पहचान थी। शुभम का आटा, मैदा व अन्य सामग्री का कारोबार है। उसने जुगल किशोर को हैदराबाद के कारोबारियों से आर्डर लेकर वहां माल सप्लाई करने की जिमेदारी दी थी।
इस बीच जुगल ने अलग-अलग दिन आटा, मैदा व अन्य सामग्री लेकर हैदराबाद के कारोबारियों को बेचा। इसके बाद उनके नाम से फर्जी बिल बनाकर उनसे कुल 74 लाख 89 हजार 966 रुपए वसूल लिया। यह राशि उन्हें नहीं दी।
इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुगल किशोर और उनकी पत्नी कोमल के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।