रायपुर

Bulldozer Action : अभी तो ये झांकी है, पूरा छत्तीसगढ़ बाकी है.. बृजमोहन अग्रवाल के ट्वीट ने मचाई खलबली

Bulldozer Action in raipur : प्रदेश में बुलडोजर वाली सरकार सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आज शहर के मोतीबाग के सामने स्थित अवैध चिकन चौपाटी (illegal construction in cg) पर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 6:52 PM IST
bulldozer_politics_in_cg.jpg

Bulldozer politics in cg : छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होते ही नई सरकार का कामकाज शुरू हो जाएगा। इससे पहले प्रदेश में बुलडोजर वाली सरकार सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आज शहर के मोतीबाग के सामने स्थित अवैध चिकन चौपाटी पर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के बाद नवनिर्वाचित विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा कि अभी तो ये झांकी है पूरा छत्तीसगढ़ बाकी है। बता दें कि बीजेपी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि योगी सरकार की तहर छत्तीसगढ़ में भी अवैध कब्जाधारियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं आज पहली कार्रवाई करने के ट्वीट कर बृजमोहन अग्रवाल ने इसके संकेत दिए हैं।

अवैध चिकन चौपाटी को हटाया
मोतिबाग स्थित सालेम स्कूल के पास लगी अवैध चिकन चौपाटी को नगर निगम और पुलिस की टीम ने हटाया है। दोपहर में यह कार्रवाई है। इस दौरान टीम के साथ दुकान संचालकों का विवाद भी हुआ। बता दें कि एक दिन पहले ही स्कूल की छात्राओं ने चौपाटी को हटाने के लिए प्रदर्शन किया था। वहीं आज बुलडोजर चला है।

Published on: