रायपुर

Budget 2026: बजट में चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा

CG News: केंद्रीय बजट 2026-27 पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार

2 min read

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लिए गए दूरदर्शी निर्णयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) का आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि बजट में औषधि प्रशिक्षण शालाओं की स्थापना का निर्णय दवा निर्माण और गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। आयुष सेक्टर (Ayush Sector) को सशक्त करते हुए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों (All India Institutes of Ayurveda) की स्थापना से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। कोविड-19 के बाद आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

प्रसंगवश: भैंस के आगे बीन बजाए, भैंस खड़ी पगुराय… बोर्ड से हटाएंगे मवेशी!

बजट में केयर इकोसिस्टम (Care Ecosystem) को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राज्यों को सहयोग देकर देश में पांच रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब (Regional Medical Tourism Hub) स्थापित करने की योजना प्रस्तावित की गई है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा तथा बायोफार्मा सेक्टर (Biopharma Sector) में 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मामैन्युफैक्चरिंग हब विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की दवाइयां (Medicines) सस्ती होंगी और देश आत्मनिर्भर बनेगा।

बजट में जिला अस्पतालों (District Hospital) की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, वहीं मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस रहेगा। इससे आम जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

पशुचिकित्सा (Veterinary) क्षेत्र को भी बजट में नई मजबूती दी गई है। इस क्षेत्र में पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को प्रोत्साहन देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना (Capital Subsidy Assistance Scheme) लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट के तहत कैंसर (Cancer) की 17 दवाएं, शुगर (Diabetes) की दवाएं, गंभीर रोगों की दवाइयां तथा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026 स्वास्थ्य सेवाओं (Medical Services) को जनहितैषी, सुलभ और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सहित पूरे देश की जनता को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

CM Rural Bus Scheme : 300 गांवों में पहली बार चली बस, छत्तीसगढ़ में 57 मार्गों पर बस संचालन

Also Read
View All

अगली खबर