रायपुर

काम की खबर: परेशानी से बचना है तो याद रख ले अक्टूबर माह के ये 12 दिन

इन दिनांक को याद रखकर जल्दी निपटाए अपने पुराने काम नहीं तो हो जाएंगे परेशान .

2 min read
Oct 04, 2019
काम की खबर: परेशानी से बचना है तो याद रख ले अक्टूबर माह के ये 12 दिन

रायपुर।इस साल अक्टूबर का महीना छुट्टियों का का माह है कई त्यौहार इस महीने में शामिल है। दशहरा, दिवाली और कुछ त्यौहार इस बार महीने में कुल 12 छुट्टियां लेकर आ रहे हैं। इसमें सरकारी और निजी बैंकों के कर्मचारी सबसे ज्यादा छुट्टी मनाएंगे। देश में सबसे बड़ा त्यौहारी सीजन शुरू होने के साथ ही अगले डेढ़ महीने बैंकों में भी लंबी छुट्टियां होंगी। इस वजह से अगले डेढ़ महीने में 16 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इसी माह 12 दिन तक बैंकों का अवकाश रहेगा।

बैंकों का अवकाश दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके से शुरू हुआ है। इसके बाद इसी माह दशहरा, दीपावली, भाई दूज, गोवर्धनपूजा भी है। इसके बाद अगले महीने भी गुरुनानक जयंती की वजह से बैंकों में एक दिन का अतिरिक्त अवकाश रहेगा। विशेष तौर पर सरकारी बैंकों में लंबे अवकाश की वजह से कई काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में बैंकों से जुड़ा काम है तो उसे जल्दी से जल्दी निपटा लें।

2 अक्टूबर : गांधी जयंती :
5 अक्टूबर : दुर्गापूजा :
6 अक्टूबर : रविवार
7 अक्टूबर : महानवमी :
8 अक्टूबर : दशहरा :
12 अक्टूबर : शनिवार :
13 अक्टूबर : रविवार
20 अक्टूबर : रविवार
26 अक्टूबर : शनिवार
27 अक्टूबर : रविवार
28 अक्टूबर : दीपावली
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई जयंती

Read More Chhattisgarh News :

Published on:
04 Oct 2019 05:25 pm
Also Read
View All