रायपुर

CGPSC 2022 में चयनित डिप्टी कलेक्टरों के नियुक्ति से अभ्यर्थी नाराज, बोले – CBI जांच कर रही है फिर… जानिए मामला

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में चयनित डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद से छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रहा है।

2 min read
Sep 07, 2024
CGPSC 2022

CGPSC 2022: राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजी पीएससी) 2022 के चयनित 13 डिप्टी कलेक्टरों को पोस्टिंग दी है। इन सभी की पोस्टिंग अभी मंत्रालय में की गई है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें इस बात को स्पष्ट किया गया कि यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में अंतिम आदेश के अधीन होगी।

हालांकि इस आदेश के जारी होने के बाद सीजी पीएससी में शामिल अभ्यर्थियों की नाराजगी भी सामने आने लगी। वे सोशल मीडिया में जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। साथ ही, कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीजी पीएससी मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इसके बावजूद चयनितों को पोस्टिंग दी गई है।

वहीं जानकारों का कहना है कि सीबीआई सीजी पीएससी 2021 भर्ती की जांच कर रही है। जबकि, पोस्टिंग वर्ष 2022 में चयनितों को दी गई है। चर्चा इस बात की (CGPSC 2022) भी कि जिन 13 लोगों को पोस्टिंग दी गई है, उनके से दो-तीन अभ्यार्थीं की जांच की भी मांग उठी थी। हालांकि सीबीआई ने इसे अपनी जांच में नहीं लिया है।

देखें आदेश

Updated on:
07 Sept 2024 02:09 pm
Published on:
07 Sept 2024 02:07 pm