रायपुर

CCPL 2026 : कप्तान शशांक चंद्राकर का शानदार शतक, बस्तर बाइसन्स 88 रन से जीती

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बस्तर बाइसन्स और रायगढ़ लायंस के बीच मैच खेला गया...

less than 1 minute read
CCPL 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL 2026) के तीसरे संस्करण में 10 जून को बस्तर बाइसन्स और रायगढ़ लायंस के बीच मुकाबला हुआ। कप्तान शशांक चंद्राकर के शानदार शतक (Century) की बदौलत बस्तर बाइसन्स ने रायगढ़ लायंस को 88 रन से हरा दिया। शशांक चंद्राकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium Nava Raipur) में 3 जून से 14 जून तक छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का आयोजन किया गया है। सीज़न 3 का पहला मैच बस्तर बाइसन्स (Bastar Bisons) और रायगढ़ लायंस के बीच खेला गया। बस्तर बाइसन्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बस्तर बाइसन्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। बस्तर बाइसन्स के लिए कप्तान शशांक चंद्राकर (Shashank Chandrakar) ने शानदार शतक लगाया। शशांक ने 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। उनके अलावा अनुज तिवारी ने 44 रन और राहुल प्रधान ने 24 रन बनाए। रायगढ़ लायंस के लिए आयुष सिंह ठाकुर ने 4 विकेट और आदित्य अग्रवाल ने 2 विकेट लिए।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रायगढ़ लायंस (Raigarh Lions) 16.2 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर सिर्फ़ 121 रन ही बना सकी। रायगढ़ लायंस के लिए शुभम मौर्य ने 39 रन और शुभम अग्रवाल ने 23 रन बनाए। बस्तर बाइसन्स के लिए सौरभ मजूमदार और उत्कर्ष तिवारी ने 3-3 विकेट लिए और मनराज सिंह ने 2 विकेट लिए।

बस्तर बाइसन्स ने यह मैच 88 रनों से जीता। बस्तर बाइसन्स के कप्तान शशांक चंद्राकर को प्लेयर ऑफ़ द मैच (Player of the Match) चुना गया।