रायपुर

CG News: केंद्र का बड़ा फैसला, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा विकास की राह होगी और मजबूत

2 min read

CG News: केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट फॉर लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्मअफेक्टेडएरियाज (RCPLWEA) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-I) की अवधि को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबित सड़क निर्माण (Road Construction) कार्यों को पूरा करने में नई गति मिलेगी।

केंद्र सरकार (Central Government) के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। योजनाओं के तहत पहले से स्वीकृत परियोजनाओं के शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण और आदिवासी (Tribal) क्षेत्रों तक बेहतर आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें

Raipur: होली पर मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, ग्रामीण डिजिटलीकरण के लिए 3942 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास और वहां के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

सीएम साय ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास (Development) की आधारशिला होती है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच आसान होती है और विकास की गति तेज होती है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की अवधि बढ़ने से बस्तर (Bastar) सहित राज्य के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में तेजी आएगी।

साय ने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक (Economic) गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक पहुंच भी मजबूत होगी। इससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और प्रदेश के नक्सल (Naxal) प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

ये भी पढ़ें

प्रसंगवश: जल ही जीवन है का मिशन मांगे पानी, घरों में नल की टोटियां सूखी

Also Read
View All
Good News: विद्युत कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी, देखें

CG Assembly: धान का कटोरा बनाम अफीम का कटोरा… नेता प्रतिपक्ष ने लगाया प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप, विपक्षी विधायक स्वयंमेव निलंबित

CG Rajya Sabha: राज्य सभा सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

Rajya Sabha Election 2026: बिहार के पर्यवेक्षक बने डिप्टी CM विजय शर्मा, हरियाणा-ओडिशा के लिए भी जिम्मेदारी तय, देखें सूची

CG News: सीएम से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को लेकर हुई चर्चा

अगली खबर