रायपुर

CG Congress protest: मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं…हिम्मत है तो कांग्रेस-भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराएं, CBI जांच भी हो

Baloda Bazar Violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। राजधानी रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने CBI जांच की मांग की है।

3 min read
Aug 25, 2024

CG Congress protest: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। राजधानी में केंद्रीय जेल के पास देवेन्द्रनगर चौक पर कांग्रेस ने अपना पंड़ाल लगाकर राज्य सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान कार्यकर्ता अपने हाथ में पोस्टर पकड़े हुए थे। इसमें सतनामी समाज के निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग लिखी हुई थीं।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता नार्को टेस्ट करने को तैयार है, लेकिन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। भाजपा की सरकार छोटे घटना के लिए सीबीआई जांच करवा रही है। इसकी नहीं। हमारी मांग है कि बलौदाबाजार हिंसा की सीबीआई जांच हो।

दीपक बैज ने CM को दी चुनौती

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, निर्दोष लोगों पर गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे नेताओं पर झूठे अपराध पंजीबद्ध किया है। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं हमारे नेताओं का नार्को टेस्ट करा ले। इसके साथ ही भाजपा नेताओं का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा, लोकतंत्र और संविधान (CG Congress protest) को कुचलने वालों को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार ने सतनामी समाज के लोगो को बदनाम करने के लिए, सतनामी समाज के निर्दोष लोगों को जेल भेजने का काम किया।

CG Congress protest: युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यलायों में जेल भरो आंदोलन करेंगे। राजधानी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे गांधी मैदान से केंद्रीय जेल के लिए रवाना होंगे।

आरोपियों के साथ खड़ी होती है कांग्रेस- डिप्टी सीएम साव

कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, जब भी कोई आरोपी भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है तो कांग्रेस का चरित्र दिखता है। कांग्रेस सभी आरोपियों के साथ खड़ी होती दिखी है। देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज के आंदोलन को उत्प्रेरित किया। समाज के आंदोलन में घुसकर अराजकता फैलाई।

उनका आरोप है कि बलौदाबाजार की घटना का षड्यंत्र कांग्रेस ने ही रचा था। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, कांग्रेस का प्रदर्शन अराजकता फैलाने के (CG Congress protest) लिए किया जा रहा प्रलाप है। फ्लॉप सियासी नौटंकियों के जरिए कांग्रेसी प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सतनामी समाज के न्याय की लड़ाई के बाधा बन रही है, यह शर्मनाक कृत्य है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. पूर्व डिप्टी CM बोले- विपक्षियों से जुड़ी संस्थाओं पर आरोप लगते ही हो जाती है गिरफ्तारी

देश में अन्य किसी संस्था खासकर विपक्षियों से जुड़ी संस्थाओं पर जब भी कोई आरोप लगता है तो दूसरे ही दिन नोटिस व तीसरे दिन गिरफ्तारी हो जाती है। जबकि देश की प्रमुख नियामक संस्था (Hindenburg report) की मुखिया से जुड़े मामले में ईडी व अन्य जांच ऐजेंसियां हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेसी - बलौदा बाजार हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं

शहर के गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- सतनामी समाज के बुलावे पर गए थे भिलाई नगर विधायक…यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
25 Aug 2024 08:25 am
Published on:
25 Aug 2024 08:14 am
Also Read
View All

अगली खबर