यहां पुलिस ने योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, अविनाथ खूंटे और लक्ष्ममण सोनवानी को उनके घर से छापेमारी करके गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या पुलिस बल पहुंचा था कि कोई कुछ नहीं कर सका। एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचो आरोपी बलौदाबजार गए ही नहीं वहां हुई घटना में शामिल थे। बलौदाबाजार पुलिस के पास इसके पूरे साक्ष्य हैं।