रायपुर

CG Crime News: दोस्ती, प्यार और धोखा… शादीडॉटकॉम के जरिए होटल में युवक से मिली युवती, फिर हो गया ये बड़ा कांड

CG Crime News: रायपुर के आमानाका इलाके से एक युवती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां युवक ने दोस्ती करने के बाद युवती के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर दी।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 2:46 PM IST
Crime News
CG Crime

CG Crime News: आमानाका इलाके में एक युवती के साथ बड़ा धोखा हो गया। युवती ने शादी के लिए लड़का ढूंढने शादीडॉटकॉम वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें अपनी पूरी जानकारी दी थी। इस दौरान एक युवक ने वेबसाइट के जरिए उससे दोस्ती की। इसके बाद प्यार का झांसा दिया। एक दिन उसे मिलने के लिए बुलाया।

CG Crime News: युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश

युवती भी उसके बताए होटल में पहुंच गई। इसके बाद युवक ने युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती ने होटल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक रायपुर की एक युवती ने शादीडॉटकॉम में रजिस्ट्रेशन कराया था।

मनोज के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज

CG Crime News: उसकी प्रोफाइल देखकर भिलाई के मनोज डड़सेना ने उससे मोबाइल में ही बातचीत शुरू की। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद मनोज ने उसे प्यार का झांसा दिया और शादी की बात करने टाटीबंध के गगन होटल में बुलाया। युवती तय समय में होटल पहुंच गई। मनोज ने युवती को कमरे में बुलाया।

इसके बाद उससे दुष्कर्म करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और जमकर शोरशराबा किया। इसके बाद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। CG Crime News पुलिस ने मनोज के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

युवक को आशिकी करना पड़ा गया महंगा

किसी बाहरी लड़कें के द्वारा शाला के अंदर घुसकर छेड़खानी करने तथा मना करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपार्ट लिखाया है। यहां देखें पूरी खबर..

रामलीला मंडली समिति के लॉकर से उड़ाए गए 8 लाख रुपए नकद

रामलीला मंडली समिति के लाकर से 8 लाख रुपए चोरी कर दो चोर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां देखें पूरी खबर..

Updated on:
29 Oct 2024, 2:46 PM IST
Published on: