8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime: फिल्मी स्टाइल में घुसे थे चोर, रामलीला मंडली समिति के लॉकर से उड़ाए गए 8 लाख रुपए नकद

CG Crime: रामलीला मंडली समिति के लाकर से 8 लाख रुपए चोरी कर दो चोर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 5 Oct 2024, 12:28 PM IST

CG Crime

CG Crime: ग्राम नारा में अज्ञात चोरो ने रामलीला मंडली समिति के पैसे को दरवाजा तोड़ लॉकर में रखे 8 लाख से अधिक रुपए चोरी कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्धों का चेहरा मिला है जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

CG Crime: चोर ने ऐसे उड़ाया पैसा

तोरण कुमार सिन्हा पिता तिलक राम सिन्हा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम नारा ने बताया कि वह ग्राम नारा के रामलीला मंडली का अध्यक्ष है। उन्होंने बताया की समिति में पूर्व में पूर्वजों द्वारा धान व पैसा की लेन देन किया जाता था। वर्तमान में गांव के किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग के रूप में राशि दिया जाता था। जो समय-समय पर वसूली कर श्रीराम लीला मंडली भवन के आलमारी के लॉकर में रखा जाता था।

फरार चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

25.08.2024 को सुबह करीबन 10.00 बजे समस्त गांव वासियों के सम्मुख 7 से 8 लाख रुपए आलमारी के लाकर में रखा गया था जिसे 3 अक्टूबर को सुबह करीबन 8 बजे शीतला मंदिर में CG Crime नवरात्र पर्व पर मीटिंग रखे थे जिसमें कोषाध्यक्ष तितरा राम पोया एवं सचिव उमेश नाग को पैसा लाने भेजे थे तो बताया कि भवन का सामने का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: 40 वर्षीय महिला के साथ ऐसा कांड कर फरार हुआ शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

अंदर जाकर देखे तो आलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था व लॉकर में रखे करीबन 7 से 8 लाख रुपए किसी अज्ञात व्यकित के द्वारा चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

चोरों की नहीं हो पाई पहचान

CG Crime: थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया की ग्राम नारा में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच पडताल किया जा रहा है फिलहाल चोरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों द्वारा सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया है जिसमें दो सदिंग्ध नजर आ रहें है। जांच के बाद ही मामले की खुलासा हो पाएगा।