रायपुर

CG Education News: साइंस कॉलेज में आधी से अधिक सीटें खाली, आज से ओपन काउंसलिंग शुरू, देखें ये तारीख

CG College Admission date: ओपन काउंसिलिंग में 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त पाने वाले विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं को सुबह 11 बजे से बुलाया गया है...
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2024, 12:15 PM IST
Raipur science college admission date

CG College admission News: राजधानी के सबसे बड़े शासकीय नागार्जुन पीजी विज्ञान महाविद्यालय में दो मेरिट लिस्ट निकलने के बाद भी स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आधी से अधिक सीटें खाली है। कॉलेज ने पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को और दूसरी 8 जुलाई को जारी की थी, जिसमें 80 फीसदी से ऊपर कटऑफ गया है।

CG Education News: दोनों में मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 13 जुलाई थी। शनिवार तक कॉलेज में बॉयो और मैथ्स ग्रुप की मात्र 33 फीसदी सीटें भरीं थी। अब कॉलेज 15 जुलाई से ओपन काउंसलिंग करने जा रहा है। इसके जरिए 19 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। ओपन काउंसिलिंग में 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त पाने वाले विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं को सुबह 11 बजे से बुलाया गया है।

CG College admission News: बीएससी में 954 सीटें

साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर के लिए कुल 954 सीटें हैं, जिसमें सर्वाधिक बीएससी बायो में 220 और मैथ्य में 230 सीटें शामिल हैं। भू-गर्भ शास्त्र (जूलॉजी, बॉटनी), रक्षा-अध्ययन में 30-30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सूक्ष्म जीव विज्ञान में 40, जैव-रसायन में 24, जैव प्रौद्योगिकी में 60, सूचना प्रौद्योगिकी में 63, कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी में 63 सीटें हैं। 50-50 सीटें भूगोल और अर्थशास्त्र की हैं। बॉयो ग्रुप में अब तक 100 से अधिक व मैथ्य ग्रुप में भी 100 से अधिक ने प्रवेश लिया है।

Chhattisgarh College: छत्तीसगढ़ कॉलेज में 1400 सीटें

छत्तीसगढ़ कॉलेज में बीकॉम, बीए, बीएससी और लॉ डिपार्टमेंट में ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए करीब 1400 सीटें हैं। बीकॉम फर्स्ट ईयर में 235, बीकॉम कम्प्यूटर साइंस में 30 सीटें हैं। बीकाम में 355 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। ( Chhattisgarh College ) बीएससी बायो में 265 और मैथ्स में 203 सीटें हैं। विधि प्रथम सेमेस्टर में 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहींए पीजीडीसीए में 50 सीटें उपलब्ध हैं। साथ ही एलएलबी में 160 सीटें उपलब्ध हैं।

Science college: साइंस कॉलेज में काउंसलिंग की तिथि

15 जुलाई- सीबीबीटी, सीजेडबीटी

16 जुलाई- सीबीएमबी, सीबीबीसी, सीजेडबीसी

18 जुलाई- सीबीडी, सीजेडडी, सीबीजी, सीजेडजी

19 जुलाई- सीबीजेड

Science college: छत्तीसगढ़ कॉलेज की तीसरी लिस्ट जारी

रायपुर के दूसरे सबसे बड़े महाविद्यालय छत्तीसगढ़ कॉलेज ने तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी मेरिट लिस्ट भी 70 फीसदी से ऊपर कटऑफ गया है। तीसरी मेरिट लिस्ट में बीए का कटऑफ 74.2 फीसदी, बीएससी बायो में 81 फीसदी, बीएससी मैथ्स में 78 फीसदी और बीकॉम में 89 फीसदी कटऑफ गया है। इसके अनुसार 18 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद खाली सीटों के लिए 19, 20 और 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ कॉलेज में ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 13 जुलाई तक महाविद्यालय में बीए में 96, बीएससी बॉयो मेें 60, बीएससी मैथ्स में 32 और बीकॉम में 111 सीटों में प्रवेश दिया जा चुका है। शेष सीटों पर अब तीसरी मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग होगी।

Updated on:
15 Jul 2024, 12:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! नए सिरे से कर निरीक्षक भर्ती कराने का दिया निर्देश, सभी याचिकाएं खारिज

‘राष्ट्रहित के मुद्दे पर सभी को साथ होना चाहिए’, अनुच्छेद 370 का जिक्र कर बोले रायपुर विधायक सुनील सोनी

कृषि विभाग में 42 अधिकारियों की नई पदस्थापना, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की तबादला सूची

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना