रायपुर

CG Election 2018: मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले भाजपा नेता, चुनाव से पहले की ये मांग

भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की।
less than 1 minute read
Oct 27, 2018
cg election 2018
CG Election 2018: मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले भाजपा नेता, चुनाव से पहले की ये मांग

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अधिकारी से प्रदेश के दूरदराज इलाकों में प्रचार सामग्री पहुंचाने के लिए वाहनों की संख्या में वृद्धि करने की मांग की।

राजेश मूणत ने मीडिया को बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से वर्तमान में राजनीतिक दलों को प्रचार सामग्री विधानसभा क्षेत्रों में भेजने के लिए एक वाहन की अनुमति दी गई है, एेसे में दूरस्थ इलाकों में प्रचार सामग्री भेज पाना संभव नहीं है।

मूणत ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी से प्रचार सामग्री को प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में भेजने के लिए सशुल्क 10 वाहनों की अनुमति देने की मांग की और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया है । जिससे प्रदेश के सभी इलाकों में प्रचार सामग्री भेजा जा सके।

बतादें कि पिछले दिनों अलग-अलग जिलों में कई मालवाहक वाहन पकड़े गए थे, जिसमें भारी मात्रा में भाजपा की प्रचार सामग्री से भरे हुए थे। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में मंत्री राजेश मूणत, नरेश चंद्र गुप्ता, छगन मूंदड़ा, सुभाष राव, सचिदानंद उपासने समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Published on:
27 Oct 2018 06:38 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप