CG Mob Lynching: पुलिस की एसआईटी ने दुर्ग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही मॉब लिंचिंग में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित परिवार और समाजजनों ने प्रदर्शन किया था
CG Mob Lynching: छत्तीसगढ़ के आरंग में हुए मॉब लिंचिंग मामले में 14 दिन बाद पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की एसआईटी ने दुर्ग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही मॉब लिंचिंग में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित परिवार और समाजजनों ने प्रदर्शन किया था।
CG Mob Lynching: पुलिस के मुताबिक बैजनाथपारा निवासी हर्ष मिश्रा को दुर्ग के बोरसी से गिरफ्तार किया गया है। हर्ष मॉब लिंचिंग में शामिल था। घटना में घायल सद्दाम हुसैन की मौत के बाद वह दुर्ग के बोरसी चला गया था। अपनी महिला मित्र के घर ठहरा था। पुलिस से बचने के लिए घर के बाहर ताला लगा देता था।
उल्लेखनीय है कि 7 जून की रात ट्रक सवार गुड्डू खान, चांद मियां और सद्दाम हुसैन को कुछ युवकों ने आरंग स्थित महानदी पुल पर रोक लिया था। इसके बाद तीनों को मवेशी तस्कर समझकर पिटाई कर दी। इससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने पर गुड्डू और चांद मियां पुल के नीचे पड़े मिले थे।
सद्दाम पुल पर बुरी तरह घायल पड़ा मिला था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि पीड़ितों के परिवार और अन्य संगठनों ने मॉब लिंचिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी जताते हुए मोतीबाग में धरना दिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी भी बनाई है।