रायपुर

CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में होगा बड़ा बदलाव, PM मोदी की पहल से महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा

Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी ने महिलाओं को सत्ता में नेतृत्व के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की विशेष पहल की है। बता दें कि अधिनियम पारित होने के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाएं नए युग में प्रवेश करेंगी।

2 min read
Apr 12, 2026
PM मोदी की पहल से महिलाओं को 33% आरक्षण (फोटो सोर्स- पत्रिका)
PM मोदी की पहल से महिलाओं को 33% आरक्षण (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर अब तक राजनीति हुई है। पहले विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा महिलाओं को वोटर के तौर पर देखा जाता था। पीएम मोदी ने महिलाओं को सत्ता में नेतृत्व के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की विशेष पहल की है।

अधिनियम पारित होने के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाएं नए युग में प्रवेश करेंगी। यह बात उन्होंने शनिवार को पुराने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन के बाद पारित होने के लोकसभा और विधानसभा में स्वत: लागू हो जाएगा। इसके बाद जो भी चुनाव होंगे उसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

15 अप्रैल को राजधानी में होगा भव्य आयोजन

महिला एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल को भव्य आयोजन होगा। आयोजन में सामाजिक संगठन के सदस्य, स्थानीय महिलाएं शामिल होंगी। महिला ही इसका नेतृत्व करेगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन होगा। बाइक-स्कूटी रैली आयोजित होगी। सामाजिक एवं महिला सेलिब्रिटी की भागीदारी रहेगी। युवा एवं महिला मोर्चा के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संसद में महिलाएं बड़ी संख्या में बैठेंगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में महिलाओं ने काम किया, वहां बेहतर काम किया है। अधिनियम के अस्तित्व में आने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं संसद में बैठेंगी। जो परिणाम है वो भारत के राजनीति को परिवर्तित करेगा। देश की महिलाएं अब नीति निर्धारण भी करेंगी।

कांग्रेस आलोचना करने में माहिर, इसलिए धीरे-धीरे खत्म हो रही

कांग्रेस पर तंज कसते हुए पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के हर अच्छे काम को राजनीति के चश्मे से कांग्रेस देखती है और उसकी आलोचना करती है, इसलिए देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कांग्रेस पर देश से धीरे-धीरे लुप्त हो रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पीएम राहत योजना लागू, पीड़ितों को 1.50 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज- सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर इलाज न मिलने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बिलासपुर में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत अब हादसा पीड़ितों को 1.50 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
12 Apr 2026 01:15 pm
Published on:
12 Apr 2026 01:13 pm