रायपुर

CG News: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, नवरात्रि पर 5.97 करोड़ जारी… जानें किसे मिला फायदा

Raipur News: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राशि जारी की गई है।

2 min read
Mar 20, 2026
किसान (photo- patrika)

CG News: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही कारखाना द्वारा अब तक गन्ना किसानों को 57.48 करोड़ का भुगतान पूर्ण किया जा चुका है। नियमित और समयबद्ध भुगतान से क्षेत्र के किसानों में उत्साह, संतोष और प्रसन्नता का वातावरण बना हुआ है।

कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया निरंतर जारी है, जिससे सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। कारखाना प्रबंधन ने बताया कि यह निरंतरता किसानों की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ कारखाने के सुचारु संचालन को भी स्थायित्व प्रदान कर रही है।

ये भी पढ़ें

CG Procurement Payment: किसानों को बड़ी सौगात! खाते में पहुंचे 205.95 करोड़ रुपए, 731 रुपए प्रति क्विंटल दर से भुगतान

कारखाना प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चालू पेराई सत्र में 255818 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई तथा 3,09,120 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि किसानों के सहयोग, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और कारखाने की बेहतर कार्यक्षमता का संयुक्त परिणाम मानी जा रही है।

किसानों एवं श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के किसानों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति का मजबूत आधार बना हुआ है। कारखाने द्वारा एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी राशि का भुगतान, शासन द्वारा प्रदत्त बोनस, रियायती दर पर शक्कर वितरण, उन्नत बीज उपलब्ध कराना, किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कारखाना परिसर में किसानों के लिए सर्वसुविधायुक्त बलराम सदन, तथा मात्र 5 में गरम भोजन की कैंटीन सुविधा सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. होली से पहले दिवाली! दुर्ग जिले के 1.06 लाख किसानों के खातों में आए 407.89 करोड़ रुपए- कृषक उन्नति योजना के तहत शनिवार को प्रदेशभर के 24.28 लाख किसानों को आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10,324.84 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस क्रम में दुर्ग जिले के 1,06,830 किसानों को लगभग 407.89 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसमें दुर्ग ब्लॉक के 25,057 किसानों को 87.03 करोड़ रुपए, पाटन के 44,122 किसानों को 169.95 करोड़ रुपए तथा धमधा के 37,651 किसानों को 150.90 करोड़ रुपए शामिल हैं… पूरी खबर पढ़े
Published on:
20 Mar 2026 08:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर