रायपुर

CG News: पत्नी से लड़ाई के बाद पति ने घर में लगाई आग, बचाते समय दो पुलिसकर्मियों सहित 5 झुलसे

CG News: पति पत्नी के बीच हो रही लड़ाई में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग लगा दी। जिसकी सूचना पुलिस को तत्काल रूप से दी गई। वहीं बचाव में दो पुलिसकर्मियों समेत 5 झुलस गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 7:26 AM IST
CG News
CG News

CG News: खमतराई थाना अंतर्गत रामेश्वर नगर में पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने घर में आग लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। पति की मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी को बचाते समय गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दो पुलिस वाले सहित 5 लोग झुलस गए।

CG News: संध्या को बचाते समय घर में रखा सिलेंडर फटा

पुलिस के मुताबिक रामेश्वर नगर निवासी राजा राव और उनकी पत्नी संध्या का रात करीब 11 बजे झगड़ा हो गया। इसके बाद राजा ने घर में आग लगा लिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। भीतर राजा की मौत हो चुकी थी। संध्या को बचाते समय घर में रखा सिलेंडर फट गया।

इससे फैली आग से बचाव में लगे पुलिस आरक्षक

विकास सिह और हेमंत गिलहरे झुलस गए। (Chhattisgarh News) इसके अलावा आसपास तीन अन्य नागरिक भी बुरी तरह झुलस गए। सभी को हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।

आधे घंटे में बुझी आग

CG News: घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। इसके बाद मृतक का शव बरामद किया जा सका। घटना से उनका घर भी बुरी तरह जल गया है।

Updated on:
14 Dec 2024, 7:26 AM IST
Published on: