अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना रसमडा औद्योगिक क्षेत्र की है। उन्हें सूचना मिली कि स्टील रोल से लोड एक ट्रक का चलते हुए टायर फट गया। इससे ट्रक में आग लग गई है। उन्होंने सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा। जब दमकल कर्मियों की टीम वहां पहुंची तो पाया कि राजस्थान पासिंग ट्रक RJ 47 GA 5398 आग की लपटों से घिरा है। तक तक पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई थी।