इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। यह हादसा इतना भयानक था कि धमाके की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह आशंका है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने और देखभाल में लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है।