रायपुर

CG News: देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध, दिल्ली में सबसे ज्यादा 144.4 दर तो छत्तीसगढ़ में ऐसा है औसत प्रतिशत

Raipur News: महिलाओं, युवतियों और नाबालिगों से जुड़े अपरा​धिक मामलों में प्रशासन को तत्काल एक्शन लेना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट होनी चाहिए।

2 min read
Feb 03, 2025

CG News: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा उपलब्ध रिपोर्ट खुलासा करती है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। वर्ष 2022 में कुल 4,45,256 मामले दर्ज हुए। यह डेटा 2021 और 2020 की तुलना में गंभीर बढ़ोतरी को दर्शाता है।

देश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की दर (हर एक लाख की आबादी पर अपराधों की संख्या) का औसत 66.4 था, जबकि आरोप-पत्र दाखिल करने की दर 75.8 रही। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सबसे ऊंची दर 144.4 दर्ज की गई, जबकि उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा 65,743 एफआईआर दर्ज हुईं। छत्तीसगढ़ की दर औसत से कुछ ही कम 58.2 रही।

महिलाओं, युवतियों और नाबालिगों से जुड़े अपरा​धिक मामलों में प्रशासन को तत्काल एक्शन लेना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट होनी चाहिए। इस तरह के मामलों की गंभीरता और सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए, ताकि पीडि़ता को न्याय मिल सके। थानों की सीमा की बाध्यता नहीं होना चाहिए। हालांकि नए कानून में कई तरह के प्रावधान हैं। महिलाओं संबंधी अपराधों से बचाव व कानूनी प्रावधान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार होना चाहिए।

देखें आकंड़ा

Published on:
03 Feb 2025 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर