रायपुर

CG News: एक माह के नवजात का CM साय ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन

Raipur News: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा एक भावनात्मक और आत्मीय क्षण का साक्षी बना, जब उन्होंने एक माह के नवजात शिशु का नाम “रविशंकर” रखकर ग्रामीणों के दिलों में खास जगह बना ली।

2 min read
May 04, 2026
नवजात का CM साय ने किया नामकरण (फोटो सोर्स- DPR)

CG News: सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल (ग्राम पंचायत लोखान) में आगमन एक आत्मीय और भावनात्मक प्रसंग का साक्षी बना। आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर जब मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई, तो वहां का वातावरण पूरी तरह से अपनत्व और विश्वास से भर गया। शासन और जनता के बीच की दूरी इस सहज संवाद में पूरी तरह समाप्त होती नजर आई।

ये भी पढ़ें

CG News: सरगुजा के सिलमा में अचानक उतरा CM साय का हेलीकॉप्टर, खाट पर बैठ सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

एक माह के नवजात का CM साय ने किया नामकरण

इसी दौरान ग्राम की निवासी ऋषि बघेल अपने एक माह के नवजात शिशु को गोद में लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचीं और अत्यंत विनम्रता से अपने पुत्र का नामकरण करने का आग्रह किया। यह एक साधारण निवेदन था, लेकिन उसमें ग्रामीण जीवन की सादगी, विश्वास और आत्मीय जुड़ाव की गहराई साफ झलक रही थी।

“रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन

मुख्यमंत्री ने भी पूरे स्नेह और संवेदनशीलता के साथ इस आग्रह को स्वीकार किया और बच्चे के जन्म दिवस के बारे में जानकारी ली।जब बघेल ने बताया कि बालक का जन्म रविवार के दिन हुआ है, तो मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उस नवजात का नाम “रविशंकर” रखा। नामकरण के इस क्षण ने वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की चमक बिखेर दी। जैसे ही यह नाम घोषित हुआ, पूरा चौपाल स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और एक उत्सव जैसा माहौल बन गया।

जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास का सजीव उदाहरण

यह दृश्य जनप्रतिनिधि और आमजन के बीच गहरे विश्वास का प्रतीक भी बन गया। इस आत्मीय क्षण ने सुशासन तिहार की मूल भावना को और अधिक सशक्त रूप से प्रस्तुत किया, जहां शासन केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के जीवन के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनके साथ खड़ा होता है। मुख्यमंत्री साय का यह सहज और मानवीय व्यवहार यह दर्शाता है कि सुशासन का वास्तविक अर्थ लोगों के जीवन से जुड़कर उनकी भावनाओं को समझना और उन्हें सम्मान देना है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

सीमेंट-गारा से ईंट जोड़ते नजर आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, काफिला रोक श्रमिकों से किया संवाद, जाना हाल चाल- छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन तिहार मना रही है। इस ​अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद कर रही है। आज सीएम साय जशपुर जिले के प्रवास के दौरान उनका काफिला ग्राम भैंसामुड़ा रुक गया। इस दौरान सीएम ने राजमिस्त्री बन ग्रामीणों के मन में गहरी छाप छोड़ी…पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Sushasan Tihar: “मुझे डॉक्टर बनना है” मासूमियत भरी आवाज़ सुन मुस्कुराए CM साय, बच्ची को गोद में उठाकर पहनाया चश्मा
Updated on:
04 May 2026 06:49 pm
Published on:
04 May 2026 06:48 pm
Also Read
View All