रायपुर

CG News: कांग्रेस का BJP पर वार, बोली- एक करोड़ मांगने वाली सरकार अब दे रही सिर्फ 5 लाख…

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर फिर से सियासी हमला बोला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 1:06 PM IST
CG News: कांग्रेस का BJP पर वार, बोली- एक करोड़ मांगने वाली सरकार अब दे रही सिर्फ 5 लाख...(photo-patrika)
CG News: कांग्रेस का BJP पर वार, बोली- एक करोड़ मांगने वाली सरकार अब दे रही सिर्फ 5 लाख...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर फिर से सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार द्वारा मृतकों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देना अपर्याप्त है। ये भाजपा सरकार की संवेदनहीनता है।

CG News: जशपुर गणेश विसर्जन हादसे पर ठाकुर का सियासी हमला

उन्होंने अक्टूबर 2021 में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में भाजपा द्वारा 1 करोड़ मुआवजे की मांग को याद दिलाया। उस समय भाजपा ने 1 करोड़ मुआवजा के लिए जशपुर बंद करवाया था। भाजपा के सारे बड़े नेता एक सुर में एक करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे थे। उस समय कांग्रेस की सरकार ने 50 लाख रुपए मुआवजा दिया था।

अब जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दुर्घटना हुई है उसमें तीन लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोग घायल हुए हैं तब क्या भाजपा की संवेदना मर गई है? क्या आज भाजपा को आगे बढ़कर एक-एक करोड रुपए मुआवजा मृतक के परिवार को नहीं देना चाहिए। भाजपा की सरकार मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा दे रही है, क्या यह उचित मुआवजा है? यही भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

Updated on:
4 Sep 2025, 1:06 PM IST
Published on: