रायपुर

मुख्यमंत्री की पसंद पर प्रशासनिक नियुक्ति, विकासशील 30 सितंबर को संभालेंगे मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी

CG News: मुख्यमंत्री की पसंद पर विकासशील 30 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। लगभग 4 साल तक वे प्रदेश प्रशासन संभालेंगे।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
मुख्यमंत्री की पसंद पर प्रशासनिक नियुक्ति (Photo source- Patrika)
मुख्यमंत्री की पसंद पर प्रशासनिक नियुक्ति (Photo source- Patrika)

CG News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1994 बैच के अफसर विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद जैन शाम को औपचारिक तौर पर विकास शील को पदभार सौंप देंगे।

CG News: मुख्य सचिव बनाने का रास्ता साफ

बताया जाता है कि विकास शील को मुख्यमंत्री की पसंद से मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। बता दें कि विकासशील वर्ष 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर तैनात थे। केंद्र सरकार ने उन्हें वापस बुलाया गया और उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई। इसके बाद ही उनके मुख्य सचिव बनाने का रास्ता साफ हुआ।

वे उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई करने के बाद एमई भी इलेक्ट्रिकल किया है। विकास शील ने 4 सितंबर 1994 को आईएएस की सर्विस ज्वॉइन की थी। पहले उनका कैडर मध्य प्रदेश था। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिलों के कलेक्टर के रूप में सेवा दी।

वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन

CG News: इसके अलावा स्कूली शिक्षा, खाद्य विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। उनकी पत्नी निधि छिब्बर भी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस हैं। नए मुख्य सचिव विकास शील का जन्म जून 1969 का है। उनके 60 साल जून 2029 में पूरा होगा। इस हिसाब से वे पौने चार साल मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। बता दें कि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्य सचिव है।

Updated on:
26 Sept 2025 11:24 am
Published on:
26 Sept 2025 11:24 am